नवरात्री में भोजपुरी फिल्म ‘वध’ का पहला पोस्टर जारी

 


ग्लोबल आर्ट इंफोटेनमेंट प्रा.लि. व एस आर इंफोटेनमेंट के बैनर तले रक्षा गुप्ता और बिराज भट्ट स्टारर फिल्म ‘वध’ का आज नवरात्री के पर्व के अवसर पर पहला पोस्टर जारी किया गया | फिल्म के लेखक व निर्देशक है सोम भूषण श्रीवास्तव और संगीत दिया है मधुकर आनंद ने | फिल्म के निर्माता है शिवम् बरनवाल एवं सह निर्माता है अभिषेक शुक्ला और हर्ष त्रिपाठी | फिल्म की कहानी महिला प्रधान है, जो नारी की शक्ति और उसके अस्तित्व को दिखाती है | एक स्त्री की रक्षा पुरुष करता है.. यही मान्यता है समाज में | मगर जब बात औरत की अस्मिता पर आ जाये तो हर नारी एक दुर्गा है.. हर स्त्री एक काली | अत्याचार और व्यभिचार हद से ज्यादा बढ़ जाये तो शिव और शक्ति का संगम उसके सर्वनाश .. उसके वध का कारण बनता है..|

 फिल्म पूरी तरह बन कर तैयार है | जल्द ही इसके ट्रेलर को प्रदर्शित किया जायेगा |

नवरात्री में भोजपुरी फिल्म ‘वध’ का पहला पोस्टर जारी नवरात्री में भोजपुरी फिल्म ‘वध’ का पहला पोस्टर जारी Reviewed by Newzpot on April 06, 2022 Rating: 5
Powered by Blogger.